वडोदरा : दहेज लोभी पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई शिकायत

वडोदरा : दहेज लोभी पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई शिकायत

शादी के कुछ दिन के बाद करने लगे पैसों की मांग, शाब पीकर पति करता था शारीरिक रूप से प्रताड़ित

आज कल राज्य में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसी बीच वडोदरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ एक महिला ने शराब पीने के बाद अश्लील मांग करने पर पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और बताया है किउसके पति शराब पीने के आदि थे और शराब पीने के बाद अप्राकृतिक संबंधों की मांग करते थे। जब महिला से इस तरह की मांगों को पूरा नहीं कर पाती थी, तो आरोपी महिला को बेइज्जत करता और उसे मारता था।
जानकारी के अनुसार वडोदरा के सोमा झील क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ अपने मायके में रहने वाली दुल्हन की शादी 2012 में महाराष्ट्र के नासिक के शेनित गांव निवासी सागर भगवान चव्हाण से सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुर के पास चली गई। शादी के बाद शुरू-शुरू में तो सब कुछ ठीक था। ससुराल वालों ने महिला को अच्छे से रखा। लेकिन जल्द ही पति और सास-ससुर दहेज की तरह-तरह की मांग करने लगे। इन दहेज़ के लालची लोगों ने पहले लैपटॉप के लिए 40,000 रुपये की मांग की थी और फिर घर खरीदने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की मांग की। बेटी का घर बचाने के लिए पिता ने अपनी बेटी को 2.50 लाख रुपये भेजे थे। हालांकि पति सागर ने पैसों से घर का  डाउन पेमेंट नहीं किया और 1 लाख रुपये का इस्तेमाल अन्य खर्चों के लिए किया। ये देखते हुए महिला ने बाकी डेढ़ लाख रुपये पिता को लौटा दिए। हालांकि पति ने एक लाख रुपये नहीं लौटाए।
आपको बता दें कि इस जोड़े ने दो बेटों को जन्म दिया। इनमें से एक बेटे की 2016 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 2018 में अपने सबसे बड़े बेटे को खोने वाले पति सागर ने मौत के लिए अपनी पत्नी के माता-पिता और भाई-बहनों को दोषी ठहराया और इसका सहारा लेकर महिला को मायके नहीं जाने दिया औरउसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। सी बीच शराब का आदि सागर महिला को बहुत प्रताड़ित करता। काफी सहने के बाद महिला अपने घर आ गई।
इसी बीच 20 अक्टूबर को सागर अपने ससुराल जाकर 3 लाख रुपये की मांग करता है और ऐसा न करने पर महिला को साथ न रखने की बात करता है। अंततः महिला इन प्रताड़ना से तंग आकर पति सागर भगवान चव्हाण और सास कल्पना भगवान चव्हाण के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।