सूरत : शहर की सभी आंगड़िया पेढ़ियों द्वारा 2 मई तक पाला जाएगा स्वैच्छिक बंद

सूरत : शहर की सभी आंगड़िया पेढ़ियों द्वारा 2 मई तक पाला जाएगा स्वैच्छिक बंद

मुंबई का भारत डायमंड बुर्स भी है बंद, कोरोना वायरस की चैन तौड़ने के लिए आंगड़िया पेढ़ी द्वारा लिया गया निर्णय

महाराष्ट्र में बढ़ते हुये कोरोना के केसों के कारण 1 मई तक का संपूर्ण लोकडाउन जाहीर कर दिया गया है। जिसके चलते आंगड़िया पेढ़ियों ने भी सलामती के मद्देनजर आज से 2 मई तक का स्वैच्छिक लोकडाउन का ऐलान किया है। 
बता दे की मुंबई में जाहीर किए गए 10 दिन के संपूर्ण लोकडाउन के कारण हीरा उद्योग को असर होने की संभावना बनी हुई है। भारत डायमंड बुर्स के बंद होने के कारण आंगड़िया पेढ़ियों द्वारा भी बंद का निर्णय लिया गया है। एल इंडिया आंगड़िया असोशिएशन सूरत के सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है की कई आंगड़िया पेढ़ी के संचालक और उसके कर्मचारी तथा उनके परिवार के कई लोग कोरोना की चपेट में आने लगे है। जिसके चलते इसकी असर हीरे के काम पर भी पड़ रही थी। ऐसे में कोरोना संक्रमण की चैन तौड़ने के लिए आंगड़िया पेढ़ी द्वारा बंद का आयोजन किया गया है।