सूरत : पुलिसकर्मी पर महिला को बेसुध कर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग कर यौन उत्पीड़न का आरोप

आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के खिलाफ की शिकायत, लगाया पति को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

वैसे तो पुलिस का काम लोगों की सहायता करना और कानून का पालन करवाना है। पर यदि पुलिस ही कानून का उल्लंघन करने लगे तो क्या होगा। कुछ इसी तरह की घटना सूरत के उमरपाड़ा से सामने आई थी। जहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने मास्क नहीं पहनने की छोटी सी बात को लेकर पुलिस स्टेशन चलने का कहकर महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके अलावा पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला के अश्लील फोटो निकाल कर उसे ब्लैकमेल भी किया था। 
पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा किए दुष्कर्म के कारण महिला गर्भवती हो गई थी। जिसके चलते आरोपी ने महिला का गर्भपात भी करवाया था। आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला को धमकी भी दी थी की यदि उसने यह बात किसी को भी बताई तो वह उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके अलावा पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला को उसके पति को गलत आरोप में फंसा देने की धमकी भी दी। 
वहीं दूसरी और कॉन्स्टेबल की पत्नी ने पीड़ित महिला और उसके पति के खिलाफ एट्रोसिटी की शिकायत दर्ज करवाई है। कॉन्स्टेबल की पत्नी ने आक्षेप किया की महिला उसके पति को जबर्दस्ती प्रेमसंबंध रखने के लिए दबाव बना रही थी। इस बारे में महिला ने कई बार अपने कॉन्स्टेबल पति के साथ झगड़े भी किए थे। 7 मई 2021 को वह बाइक पर जा रही थी तभी सोसाइटी के बाहर महिला ने उसके पति को गाली देकर उसके साथ जातिविषयक अपमान भी किया था। यही नहीं महिला ने उसके कॉन्स्टेबल पति को नौकरी में से निकलवाने की और दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करने की धमकी भी दी थी। 

Tags: Rape