सूरतः पूर्व पार्षद ने लोगों को मास्क पहनने से छूट देने की मांग की

पुलिस के जवान पालन नहीं करते हैं तो आम लोगों को दंडित क्यों किया जाता है

शहर के पर्वत पाटिया इलाके में रहने वाले बीजेपी के पूर्व पार्षद राजू अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें कोरोना संक्रमण कम हो रहा है तो मास्क के दंड से राहत देने के लिए   भाजपा के दिग्गज नेताओं से  गुहार लगाई है। जुर्माने से आम जनता काफी परेशान है। गरीब और मध्यम वर्ग के पुरुषों पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है, यह वास्तव में उचित नहीं है। जनप्रतिनिधियों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जनता को राहत देने के लिए और तत्काल प्रभाव से निर्णय लेना चाहिए।
राजू अग्रवाल ने  पर्वत पाटिया क्षेत्र में पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करने की पोस्ट भी भेजी है। जिसमें मॉडल टाउन पुलिस चौकी और न्यू बॉम्बे मार्केट सर्कल पुलिस चौकी में तैनात पुलिस जवान  बिना मास्क के ड्यूटी पर देखे जा रहे हैं। आम जनता से मास्क न पहनने अथवा तो मास्क नाक के नीचे होने पर भी एक हजार का दंड लेने वाले उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ  दंडात्मक एवं शिक्षात्मक कार्रवाई करने के लिए एक नोटिस भी पोस्ट किया। 
पूर्व नगरसेवक राजू अग्रवाल ने कहा कि ''लंबे समय से मैं पर्वत पाटिया के सरोली के आसपास देख रहा हूं कि पुलिस आम जनता, जिसके पास हाल में आवक भी नही है उनसे मास्क नही पहनने के नाम भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। जो गलत है। अब जब सरकार और उसके प्रतिनिधि कह रहे हैं कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है तो जुर्माने की राशि रोक दी जानी चाहिए, या कम की जानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में  क्षेत्र की विधायक संगीता पाटिल से भी मौखिक रुप से पेशकश की है। 
Tags: