सूरत : सिंहसत्व अभिवादन मिठाई अर्पण कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे

सूरत : सिंहसत्व अभिवादन मिठाई अर्पण कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे

सूरत में 75 सामूहिक दीक्षा उत्सवों में बनेगा त्याग और राजशाही का अनोखा संगम, 75 संसार त्यागीओंका आज राजश्री अभिवादन का जैन समाज द्वारा पहली बार आयोजन प्रदेश के राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे और दीक्षाधर्म दीक्षा का अभिनंदन करेंगे

40,000 सरकारी कर्मचारियों को मिठाइयों का वितरण और राजनीतिक हस्तियों के हाथों होगा अंतः शत्रु पुस्तक का विमोचनः नीरव शाह
सूरत शहर में आयोजित 75 सामूहिक दीक्षा उत्सवका पूरे देश में अभिवादन किया जा रहा हैं। जब हर वर्ग के लोग दीक्षार्थिओं के अभिवादन के लिए आ रहे हैं तो राजनीतिक क्षेत्र से जुडे लोग क्यों पिछे रहेगें। आज 24 नवंबर बुधवार को राजश्री अभिवादन कार्यक्रम के तहत  राजनीतिक नेताओं द्वारा दीक्षार्थी और दीक्षा धर्म व उत्सव का अभिवानद मनाने के लिए आ रहे हैं। सूरत में यह पहला मौका है जब जैन समुदाय ने राजनीतिक नेताओं से संपर्क किया है। राजनीतिक हस्तियां इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर साक्षी बनने जा रही हैं।हितेशभाई मोता ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार रात 8 बजे वेसू बलर हाऊस में श्री शांतिकनक श्रमणोपासक ट्रस्ट और आध्यात्म परिवार द्वारा 75 दीक्षार्थिओं का अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसमें गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भुपेन्द्रभाई पटेल, गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नवसारी के सांसद सी.आर. पाटील, गुजरात राज्य के गृहमंत्री एवं मजुरा विधानसभा के विधायक एवं जैन समाज के लाडले हर्षभाई संघवी, केन्द्रीय कपडा एवं टेक्सटाईल मंत्री तथा सूरत के सांसद श्रीमती दर्शनाबेन जरदोष , सूरत के सभी विधायक एवं भजापा पदाधिकारीओं की उपस्थिति में दीक्षार्थिओं का अभिवादन किया जायेगा।  
मिठाई के बोक्स वितरण के लिए तैयार करते आयोजक स्वयंसेवक

पूर्व उप महापौर तथा इस कार्यक्रम के कन्वीनर नीरवभाई शाह ने जानकारी देते हुए कहा कि जैन समाज के 500 वर्ष के इतिहास में पहली बार एक साथ एक आचार्य भगवंत की निश्रा में एक साथ एक मंडप में 75 दीक्षा होने जा रही है। दीक्षा कर्याक्रम से पूर्व एक दिन में सूरत में सेवारत 40,000 सरकारी कर्मचारीओं को दीक्षाधर्म का संदेश पहुचाने के साथ मिठाई का वितरण किया जायेगा। सूरत महानगरपालिका के 22304, पुलिस विभाग, ट्राफिक ब्रिगेड, होमगार्ड के 8000,सिविल अस्पताल केन्सर अस्पताल और स्मीमेर मेडिकल कॉलेज के 1300, जिला सेवा सदन के 680, आरटीओ ,पोस्ट ऑफिस, पास पोर्ट विभाग के 1172, सूरत और उधना रेलवे के 2137, जीएसटी विभाग के 515, आयकर विभाग 800, न्यायालय सहित कुल 40 हजार सरकारी कर्मचारीओं को मिठाई , पुस्तक और जैन धर्म का संदेश सहित बोक्स वितरीत किया जायेगा। 
Tags: