अजीबोगरीब बीमारी: दिन-ब-दिन पत्थर बनता जा रहा है इस शख्स का शरीर!

अजीबोगरीब बीमारी: दिन-ब-दिन पत्थर बनता जा रहा है इस शख्स का शरीर!

दुनिया भर में सिर्फ 700 लोग ही इस बीमारी से प्रभावित हैं

इस दुनिया में बहुत किस्म की बीमारियाँ हैं। कुछ बीमारी तो ऐसी है जिनके बारे में एक बारे में यकीन करना संभव नहीं होता। बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें बहुत ही दुर्लभ बीमारी होती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहाँ एक शख्स का शरीर पत्थर में बदल रहा है। इन शख्स की मांसपेशियां हड्डियों में बदल रही हैं। इस बीमारी के कारण उसका  हिलना-डुलना दूभर हो गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स का नाम जो सुच है। वह केवल 29 वर्ष के हैं। उन्हें स्टोन मैन सिंड्रोम है। दुनिया भर में सिर्फ 700 लोग ही इस बीमारी से प्रभावित हैं। जो कहते हैं कि उसे लगता है कि वह एक राक्षस बन रहा है। स्टोनमैन सिंड्रोम को फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी के कारण जो व्हीलचेयर पर ही रहने को मजबूर हैं। उन्हें खाने से लेकर शौचालय जाने तक हर चीज में किसी न किसी की मदद की जरूरत होती है।
अपनी बीमारी के बारे में जो ने कहा “मेरी हड्डियां लगातार बढ़ रही थीं और मेरे शरीर को जकड़ रही थीं। मेरी सर्जरी भी नहीं हो सकती क्योंकि हड्डियाँ लगातार बढ़ रही हैं। जब मेरी मांसपेशियां हड्डियों में बदलती हैं, तो मुझे लगता है कि जैसे मेरे शरीर में चाकू मारा जा रहा है। जो ने कहा कि मेरी बीमारी ऐसी है कि सामने से दिखाई नहीं देती लेकिन बहुत गंभीर है। इस बीमारी ने मुझे व्हीलचेयर पर बैठने को मजबूर कर दिया है।