राजकोट : सोसाइटी में गरबा जल्द बंद करवा देने पर छोटी बच्चियों ने किया पुलिस के खिलाफ विरोध, जानें क्या है पूरा मामला

राजकोट : सोसाइटी में गरबा जल्द बंद करवा देने पर छोटी बच्चियों ने किया पुलिस के खिलाफ विरोध, जानें क्या है पूरा मामला

मात्र 5 मिनट अधिक हो जाने पर पुलिस वालों ने किया गरबा आयोजक को गिरफ्तार, दूसरी और पूर्व मेयर की सोसाइटी में रात को 2 बजे तक भी गरबा होने के बाद भी नहीं हुई कोई भी कार्यवाही

देश भर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाने के बाद आज लोग दशहरे का त्योहार मनाने जा रहे है। नवरात्रि के आखिरी दिन पर आमतौर पर सभी लोग पूरी रात जाग कर जागरण मनाते है और रात भर गरबा का आनंद उठाते है। हालांकि इस साल सरकार द्वारा रात को 12 बजे के बाद गरबा बंद कर देने के आदेश दिये गए थे। इस नियम का पालन ना होने पर गरबा आयोजक को गिरफ्तार कर लिए होने के आदेश भी दिये गए थे। ऐसे में राजकोट को इसी आरोपसर एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने पर इलाके की छोटी बच्चियों ने पुलिस के खिलाफ विरोध किया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, भक्तिनगर पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले एक सोसाइटी में रात को 12 बजे के बाद मात्र 5 मिनट ही अधिक होने पर गरबा आयोजित करने वाले आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया था। ऐसे में मासूम बच्चियों ने पुलिस के सामने अपना विरोध प्रदर्शित करते हुये उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था की उनकी गली में तो 5 मिनट अधिक होने पर पुलिस ने गरबा बंद करवाने के साथ-साथ गिरफ्तारी भी कर ली। पर कुछ ही दूरी पर स्थित पूर्व मेयर की गली में होने वाले गरबा बंद करवाने के लिए कोई आगे नहीं आया था।
छोटी-छोटी लड़कियों के साथ आए हुये लोगों ने कहा कि पूर्व मेयर के सोसाइटी में रात को 2 बजे तक गरबा चल रहे थे। पर वहाँ पुलिस ने कोई भी एक्शन नहीं लिया था। पर उनके सोसाइटी में मात्र 5 मिनट ही अधिक होने पर उन्होंने गिरफ्तारी कर ली थी। इस तरह से उन्होंने उनके साथ पक्षपात किया है।
Tags: Rajkot