गुजरात : जब शहर में टहलने निकली वनराजा की टोली

गुजरात : जब शहर में टहलने निकली वनराजा की टोली

अमरेली के जंगलों में बढ़ रही है शेरों की संख्या, शिकार की कमी से आए दिन रिहायशी इलाकों में दिखाई देते है शेर

आम तौर पर जंगल में रहने वाले शेरों के पिछले कई समय से रिहायशी इलाके में देखा जाना आम हो गया है। एक और जहां इंसान लगातार जंगलों को काट कर शहर में घुस रहा है। तो आए दिन शेरों भी उनके इलाके में घुस आते है। गुजरात में अमरेली के हाइवे पर भी कुछ ऐसा ही देखने मिला, जहां एक-दो नहीं पूरे पाँच शेर एक साथ राजमार्ग पर दिखाई दिये। 
गुजरात के राजुला-अमरेली के हाइवे पर एक साथ अचानक पाँच शेर टहलते दिखाई दिये। हालांकि कोरोना के कारण फिलहाल सड़क पर भीड़ काफी कम है। हालांकि एक साथ पाँच-पाँच शेरों का एक साथ दिखाई देना काफी कम होता है। बता दे की इस समय बारिश के मौसम में शेरों का संवनन काल चल रहा है। जिसके दौरान उनका व्यवहार काफी खतरनाक हो जाता है। 
इसके अलावा अमरेली में शेरों की संख्या भी काफी बढ़ चुकी है। फिलहाल अमरेली के जंगलों में 400 से भी अधिक शेर है।  जिसके चलते जंगलों में शिकार की भी कमी हो जाती है। इसलिए आए दिन घरेलू पशुओं का शिकार करने के लिए शेरों के रिहायशी इलाकों में दर्शन होते ही रहते है।