भावनगर : मृतक महंत ने ही अपने सेवक को दिया था खुद को मारने का आदेश

खुद को अमर बता खुद पर वार करने को कहा था महंत ने, पुलिस ने सुलझाया मामला

भावनगर में पांच दिन पहले हुए हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ढसाना के चोसला गांव के महंत की पांच दिन पहले हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में हत्या के मामले को सुलझा लिया।
जानकारी के अनुसार ये अपराध मृतक के अभिमान और भूल के कारण हुआ। घटना के दिन नशे का सेवन करने बैठे महंत ने अपने प्रिय सेवक को बताया कि विशेष अनुष्ठान कर वो अनिश्वर या अमर हो चुका है। इसके बाद मृतक ने खुद ही अपने सेवक को उस पर वार करने की बात कही। महंत के अनुसार वो अमर था और उसे कुछ नहीं होने वाला था। अपने मालिक की बात सुनने के बाद महंत के आदेश के अनुसार नौकर ने उसे गर्दन पर तेज धार हथियार से वार कर दिया। जिससे महंत वहीं गिर पड़े। जिसके बाद नौकर ने मठाधीश के शव, बिसात, कोट और हथियार को कुएं में फेंक दिया।
बता दें कि घटना की जांच में सारी बात सामने आई और पता चला कि सेवक ने ही महंत की हत्या कर शव को फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने नौकर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर दे दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सारी कहानी पुलिस को बताई। आरोपी के मुंह से घटना की जानकारी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।