
वडोदरा : विवाहिता को मायके भेजकर पति, सास-ससुर ऑस्ट्रेलिया चले गए
गोरवा इलाके में रहने वाली एक युवती ने पंजाब के रहने वाले एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। आरोपों के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद पति समेत ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते थे। इसके बाद भी विवाहिता को मायके भेजकर पति सहित सास-ससुर आस्ट्रेलिया चले गये। वहां से बदनाम करने की धमकी देने पर विवाहिता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विवाहिता की पुलिस में शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी वडोदरा में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद समाज के रीति रिवाज के अनुसार शादी लुधियाना में हुई थी। शादी के बाद वे लुधियाना रहने चली गईं। उनके पति की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में नौकरी है, वे शादी करने के लिए लुधियाना आए और शादी के बाद मेलबर्न ले जाने की बात की। आरोप के अनुसार शादी के बाद पारिवारिक झगड़े बढ़ गये।
मार्च 2023 में विवाहिता को उनके माता-पिता ससुराल से वडोदरा ले आए। आरोपों के अनुसार ससुराल वाले पति के साथ बिना बताए मेलबर्न चले गए। मामला अब विचाराधीन है।