वडोदरा : मियागाम-डभोई- प्रतापनगर डेमू सेवा के ट्रायल रन को सांसद मनसुखभाई वसावा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर रेलवे की सराहना की
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा आज,15 मार्च, 2026 को मियागाम-डभोई - प्रताप नगर डेमू सेवा का ट्रायल रन किया गया। इस डेमू ट्रेन के ट्रायल रन को मियागांव स्टेशन से सांसद मनसुख भाई वसावा एवं विधायक अक्षय पटेल तथा वापसी में डभोई स्टेशन से विधायक शैलेश भाई मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर रेलवे की सराहना की।
मियागम स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद मनसुख भाई वसावा ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे के सौंदर्यीकरण के लिए किये जा रहे कार्य की सराहना करते हुए सभी से स्वच्छता को अपनाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अपने योगदान के लिए सभी से सहयोग की अपील की। विधायक अक्षय पटेल ने अपने उद्बबोधन में रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। विधायक शैलेशभाई मेहता ने डभोई में आयोजित समारोह में रेलवे के प्रयासों की सराहना करते हुए मुंबई जाने वाली ट्रेनों के डभोई में स्टापेज़ और बुकिंग की मांग की।
मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने डभोई और मियागाम के बीच डेमू ट्रेन के ट्रायल रन के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देशानुसार एवं महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में डभोई स्टेशन पर दो नये प प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है इस पर एकता नगर और मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों को स्टॉपेज दिया जाएगा।
श्री भडके ने डभोई - मियागाम सेक्शन के बारे में बताया कि भारतीय रेलवे के इतिहास में इस क्षेत्र का एक खास स्थान है। 32.306 किलोमीटर लंबी मियागांव डभाई लाइन बडोदरा मंडल का सबसे पुराना नैरोगेज गेज़ सेक्शन है, जिसे असल में 1862 में गायकवाड बडौदा स्टेट रेलवे के तहत काम करना शुरू किया था, बाद में यह पश्चिम रेलवे का हिस्सा बन गया और कई दशकों तक इस क्षेत्र की सेवा करता रहा। इस सेक्शन को तेज़ बदलने के लिए बंद कर दिया गया और ब्रॉड गेज में बदलने के बाद यात्री सेवा का ट्रायल किया जा रहा है।
श्री भडके ने आगे बताया कि इस क्षेत्र पर ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद रोजाना आने जाने वाले यात्रियों छात्रों व्यापारियों और आसपास के इलाकों के निवासियों को तेज भरोसेमंद और किफायती परिवहन मिलने से बहुत फायदा होगा साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी जो इस क्षेत्र के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान दे देगी। अपनी नियमित सेवा में यह ट्रेन मियागाम करजन और प्रताप नगर के बीच वाया डभोई परिचालित होगी।
