राजकोट :  पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

मानसून में देरी की भविष्यवाणी के बीच पानी की समस्या से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है

राजकोट :  पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

 राजकोट के एक और वार्ड में जल संकट शुरू हो गया है। मानसून में देरी की भविष्यवाणी के बीच पानी की समस्या से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। वार्ड नंबर 11 के अंबिका बस्ती क्षेत्र में पानी के अभाव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 6 से अधिक अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को नियमित पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी देर तक पानी नहीं मिलने के बाद आखिरकार महिलाओं का सब्र टूट गया और उन्होंने विरोध किया। काफी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर खाली डोल व बाल्टियों के साथ अपना गुस्सा जाहिर किया।

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उनके इलाके में पिछले 20 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इसे बार-बार पार्षद के सामने रखा गया है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं जिन लोगों को पानी नहीं मिलता वे पैसे देकर पानी को लेने को विवश हैं। महिलाओं का कहना है कि इतनी गर्मी में पानी के बिना कैसे दिन गुजारा जाए यह भी एक बड़ा सवाल है।

Tags: Rajkot