वडोदरा : विहार के दौरान वाहन के टक्कर मारने से जैन साध्वी गंभीर रूप से घायल 

अस्पताल में उमड़ी जैनियों की भीड़, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया

करजन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर, लगभग 13 साध्वी महाराज देठान गांव के पाटिया के पास पालेज की ओर से विहार कर रही थीं। इस दरम्यान भरूच से वडोदरा की ओर जा रहे एक तेज गति ट्रक ने जैन साध्वीजी (ज्ञान दर्शना महाराज) को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे साध्वीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जबकि जैन साध्वी महाराज को इलाज के लिए वडोदरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जैन साध्वी जी का सांसारिक नाम खुशबू संजय शाह के नाम से जाना जाता था। साध्वी जी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में जैन अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर करजन पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

Tags: Vadodara