सूरत : रांदेर में धर्म के आधार पर शेल्टर होम चलाने की शिकायत पर बवाल 

 मेयर हेमाली बोघावाला ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए 

सूरत : रांदेर में धर्म के आधार पर शेल्टर होम चलाने की शिकायत पर बवाल 

सूरत शहर के रांदेर इलाके में शेल्टर होम का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट द्वारा धर्म के आधार पर गरीबों और बेसहारा लोगों से कथित भेदभाव के आरोप के बाद हड़कंप मच गया है। सूरत के रांदेर शेल्टर होम में चल रही गतिविधियों को लेकर स्थानीय पार्षदों की शिकायत के बाद मंगलवार को स्वयं मेयर के शेल्टर होम का दौरा करने के पर प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत नगर निगम द्वारा शहर के सभी जोन क्षेत्रों में गरीब व बेसहारा नागरिकों की सुविधा के लिए शेल्टर होम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका प्रबंधन संस्था व ट्रस्ट को सौंपा गया है। इसी क्रम में अडाजण-गोराट रोड स्थित नगर पालिका के आश्रय गृह का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट द्वारा धर्म के आधार पर भेदभाव की शिकायत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद केयूर चपटवाला द्वारा करने पर मेयर हेमाली बोघावाला ने शेल्टर होम का दौरा किया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मेयर ने पूरे मामले की जांच के साथ ही अधिकारियों को जरूरी सलाह भी दी है। 

ट्रस्टों को किया जाए ब्लैक लिस्टेड : केयूर चपटवाला

इस संबंध में स्थानीय पार्षद केयूर चपटवाला ने बताया कि लंबे समय से इस आश्रय गृह का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के प्रबंधकों द्वारा धर्म के आधार पर भेदभाव की शिकायतें आ रही थीं। जिसके आधार पर जांच के बाद आने वाले दिनों में इस ट्रस्ट को ब्लैक लिस्ट करने के संबंध में प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। जिससे भविष्य में कोई अन्य संस्था या ट्रस्ट इस तरह का दुस्साहस न करे।

Tags: Surat