अहमदाबाद : आचार्य तुलसी सम्मान पुरस्कार 25 मार्च को प्रदान किए जाएंगे

संपादक दीक्षित सोनी एवं सोशल मीडिया प्रचारक मनीष बरडिया को प्रदान किया जाएगा

अहमदाबाद : आचार्य तुलसी सम्मान पुरस्कार 25 मार्च को प्रदान किए जाएंगे

आचार्य तुलसी सम्मान पुरस्कार आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ विचार मंच की पहल है

पत्रकारिता  क्षेत्रों की अग्रणी एवं जानी-मानी हस्तियों को दिए जाने वाले आचार्य तुलसी सम्मान पुरस्कार इस वर्ष 25 मार्च को प्रातः 11 बजे प्रदान किए जाएंगे।

आचार्य तुलसी सम्मान पुरस्कार आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ विचार मंच की पहल है। वर्ष 2022 के लिए यह पुरस्कार प्रख्यात पत्रकार और ज़ी 24 कलाक के संपादक श्रीदीक्षित सोनी को प्रदान किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2023 के लिए यह पुरस्कार युवा कार्यकर्ता और सोशल मीडिया प्रचारक श्रीमनीष बरडिया को प्रदान किया जाएगा।

आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ विचार मंच के अध्यक्ष श्रीराजकुमार पुगलिया ने कहा कि, “ज़ी 24 कलाक के संपादक और उससे पहले एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में दीक्षित सोनी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसी तरह मनीष बरडिया ने कुछ बेहतरीन विज्ञापन अभियानों के साथ अपनी प्रभावशाली छाप छोड़ी है। इन दोनों हस्तियों को आचार्य तुलसी सम्मान पुरस्कार प्रदान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”

मानवीय मूल्यों के मूल सिद्धांतों को संरक्षित करके और गुणात्मक जानकारी प्रदान करके पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को एक लाख रुपये नकद, शॉल और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

यह पुरस्कार तेरापंथ आचार्य श्रीमहाश्रमणजी की शुभ उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे, जो वर्तमान में अपनी धवल सेना के साथ अहमदाबाद के दौरे पर हैं। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल श्रीआचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि होंगे, गुजरात राज्य के मानिया मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल और राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। यह पुरस्कार सुबह 11 बजे शाहीबाग में प्लेटिनम हाइट्स के पास आचार्य महाश्रमण प्रचार स्थल पर प्रदान किए जाएंगे।

Tags: Surat