बॉलीवुड : एआई ने दिया बॉलीवुड सितारों को हॉलीवुड पात्रों का रूप, देखिये ये मज़ेदार है!

एआई-जनित छवियों में शाहरुख खान रेम्बो के रूप में, अक्षय कुमार इंडियाना जोन्स के रूप में, और अजय देवगन मैक्सिमस डेसीमस मेरिडियस के रूप में

बॉलीवुड : एआई ने दिया बॉलीवुड सितारों को हॉलीवुड पात्रों का रूप, देखिये ये मज़ेदार है!

आजकल एआई की मदद से लोग बहुत कुछ कलाकारी कर रहे हैं। अब एक कलाकार ने एआई की मदद से कई तस्वीरों को बनाई है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार्स को हॉलीवुड मूवी स्टार्स के नायक के तौर पर दिखाया गया है। भारतीय डिजाइन कंपनी Lazy Eight ने आज के समय में बहुप्रचलित एआई का उपयोग शीर्ष बॉलीवुड सितारों को प्रतिष्ठित हॉलीवुड पात्रों में बदलने का एक प्रयास किया है। इस क्रम में उन्होंने शाहरुख खान को सिल्वेस्टर स्टेलोन के रेम्बो में रूप में बदल दिया। अजय देवगन को 'ग्लेडिएटर' से मैक्सिमस डेसीमस मेरिडियस के रूप में दिखे तो अक्षय कुमार स्टीवन स्पीलबर्ग की 'रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' के इंडियाना जोन्स बन गए थे।

इसके अलावा कलाकार ने एआई-जेनरेट की गई छवियों को ट्विटर पर अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ साझा किया। इन तीनों स्टार के अलावा कलाकर ने कुणाल केमू को 'द डार्क नाइट' से जोकर के रूप में मेकओवर दिया। वहीं वीर दास को जेआरआर टोल्किन की 'द हॉबिट' के बिल्बो बैगिन्स की तरह दिखाया।