सूरत : नवचेतन अदानी विद्यालय में विश्व चिड़िया दिवस समारोह मनाया गया

लुप्तप्राय गौरैया प्रजातियों को बचाना उद्देश्य

सूरत : नवचेतन अदानी विद्यालय में विश्व चिड़िया दिवस समारोह मनाया गया

नवचेतन अदानी विद्यालय, जूनागाम हर त्योहार और दिन को अनोखे तरीके से मनाने के लिए जाना जाता है

हजीरा क्षेत्र में स्थित नवचेतन अदानी विद्यालय, जूनागम में "आई लव स्पैरो" थीम के आधार पर छात्रों ने लुप्तप्राय गौरैया प्रजातियों को बचाने में भाग लेने के लिए यह दिवस मनाया गया।

छोटे बच्चों की प्यारी  और सभी के बचपन की यादें ताजा कर देती है ऐसा पक्षी यानी चिड़िया गौरैया।  आज बढ़ते शहरीकरण और ऊंची इमारतों के कारण वे अपना घोंसला नहीं बना पाती हैं।

जिसके तहत स्कूल के शिक्षक द्वारा चिडिया दिवस के महत्व को प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा चिडिया के बारे में कविता प्रस्तुत की गई।

Story-20032023-B18
चिडिया के लिए छात्रा ने बनाया घोंसला

 

च‌िडिया दिवस मनाते हुए कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपने घरों के आस-पास घास की कतरन, नारियल की भूसी, नारियल के रेशे, जूट के धागे, कागज, बक्से, सूखी घास, पत्ते जैसी बेकार सामग्री का उपयोग कर 92 चिडिया के घोंसले, 17 पीने के लिए पानी के कुंड बनाए। चना डालने के लिए 14 चनापात्र-अक्षय पात्र बनाए गए थे।

इन सभी चीजों को उन्होंने खुद स्कूल परिसर में हर पेड़ पर रखकर ‌चिडिया दिवस को  मनाया। नवचेतन अदानी विद्यालय, जूनागाम हर त्योहार और दिन को अनोखे तरीके से मनाने के लिए जाना जाता है। स्कूल के छात्र, उनके माता-पिता और शिक्षक हर उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।