
सूरत : ताल ग्रुप द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर नायिका-2.0 शी मैटर्स का आयोजन
महिला दिवस पर भव्य आयोजन हुआ
साइंस सिटी के एम्फीथिएटर में ताल ने समूह होली की थीम पर एक लोक नृत्य प्रस्तुत किया
ताल समूह सूरत और शी ऑफ इंडिया की एक संयुक्त पहल से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन 5 मार्च 2023 को शाम 6 बजे एम्फीथिएटर, साइंस सिटी, सिटीलाइट रोड, सूरत में हुआ।

नायिका - 2.0 शी मैटर्स इस कार्यक्रम में ताल ने समूह होली की थीम पर एक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, भारत की प्रसिद्ध नृत्यांगना रुक्मणी विजयकुमार ने भरत नाट्यम का मंचन किया।

नायिका - 2.0 शी मैटर्स में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कलाकारो ने कांतिलाल ज्वैलर्स के आभूषणों और विनय वस्त्रालय की साड़ियों में कैटवॉक किया। शहर के चिकित्सा क्षेत्र की जानी-मानी संस्था वामा द्वारा मंच पर बच्चियों को जन्म देने वाली माताओं को प्रस्तुत कर 'मातृत्व' की भावना को उजागर किया।
विश्व महिला दिवस के इस भव्य आयोजन में गुजरात भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी. आर. पाटिल, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी और महापौर हेमालीबेन बोघावाला और स्थायी समिति के अध्यक्ष परेशभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि 'ताल ग्रुप की स्थापना आर्किटेक्ट और फाउंडर डायरेक्टर-कोरियोग्राफर कृतिका शाह ने की है। अब तक ताल समूह ने विश्व के आठ देशों में भारतीय लोकनृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति को विश्व के सामने लाने का भरचक प्रयास किया है। इतना ही नहीं सूरत में पहला अंतरराष्ट्रीय लोक उत्सव लाने की सफलता भी ताल ग्रुप को जाती है। ताल समूह में 10 से 60 वर्ष की आयु की बहनें कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए लोक नृत्य करती हैं।