राजकोट :  सिविल अस्पताल से नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार, शराब के नशे में कर रहा था मरीज का इलाज

राजकोट :  सिविल अस्पताल से नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार, शराब के नशे में कर रहा था मरीज का इलाज

डॉक्टर के कमरे की अलमारी से भी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई

राजकोट का सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार अस्पताल एक डॉक्टर की वजह से चर्चा में आया है। हिंदी फिल्म कबीरसिंह जैसा ही एक वाकया राजकोट के सिविल अस्पताल में भी हुआ है। जहां इस बात का पता चला है कि एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मरीजों का इलाज कर रहा था। डॉक्टर के कमरे की अलमारी से भी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने घटना की रिपोर्ट गांधीनगर को सौंपने का कवायद शुरु किया है।

डॉक्टर के कमरे की अलमारी में शराब की मात्रा भी पाई गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी रूम में कार्यरत डॉ. साहिल खोखर ड्यूटी के दौरान शराब पी रखा था और नशे की हालत में मरीजों का इलाज भी कर रहा था। एक जागरुक नागरिक ने पुलिस को साथ रखकर डॉ. खोखर को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में गिरफ्तार करा दिया। इतना ही नहीं डॉक्टर के कमरे की अलमारी में शराब की मात्रा भी पाई गई।  

घटना को लेकर जांच कमेटी गठित 

इस संबंध में राजकोट सिविल अस्पताल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। आरएमओ समेत तीन डॉक्टरों की टीम जांच करेगी। अगर यह घटना सच साबित होती है तो सरकार के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी का अस्थगन और कार्रवाई तक का निलंबन लिया जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने घटना की रिपोर्ट गांधीनगर को सौंप सकते है।

डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है

 क्राइम ब्रांच ने साहिल खोखर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच के एसीपी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के डॉक्टर के कमरे पर छापा मारा गया। इसी दौरान डॉक्टर नशे में धुत था और उसकी दराज में शराब भी मिली थी। इतना ही नहीं साहिल खोखर इमरजेंसी रूम के बाहर कांच के केबिन में एक नर्स के साथ बैठा मिला, इसकी भी क्राइम ब्रांच की टीम जांच करेगी। इस घटना ने सिविल अस्पताल प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर शराब के नशे में किसी मरीज को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? 

Tags: Rajkot