सूरत : रिहायशी क्षेत्र में औद्योगिक निर्माण का विरोध,  स्थानिय लोगों ने नगर निगम का घेराव किया

सूरत : रिहायशी क्षेत्र में औद्योगिक निर्माण का विरोध,  स्थानिय लोगों ने नगर निगम का घेराव किया

वराछा में रेसिडेन्स क्षेत्र में इंडस्ट्रीयल निर्माण से स्थानीय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

वराछा क्षेत्र के रेशम भवन अपार्टमेंट के निवासियों द्वारा विरोध किया गया है। इसे औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया गया। इसके बाद से स्थानीय लोग बार-बार निगम के अधिकारियों के सामने अपनी अर्जी लगा चुके हैं ।लेकिन अंतत: कोई निर्णय नहीं होने पर रहवासियों ने आज नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया।

टीपी-3 के व्यावसायिक निर्माण का विरोध

वराछा क्षेत्र के टीपी नंबर तीन में रेशम नगर अपार्टमेंट के सामने व्यावसायिक भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मामले को लेकर आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने सूरत निगम कार्यालय के गेट पर धरना देना शुरू कर दिया। महिलाओं ने इस निर्माणाधिन कोमर्शियल कोम्पलेक्ष का जमकर विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध किया।

औद्योगिक निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में रोष

सूरत नगर निगम में मोर्चा संभालने वाली महिलाओं का कहना था कि हमारे इलाके में औद्योगिक निर्माण नहीं होना चाहिए। हमारा पूरा इलाका रिहायशी है। इस क्षेत्र में कई स्कूल भी खुल गए हैं। साथ ही सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि औद्योगिक निर्माण के बाद यहां काम पर आने वाले वर्ग के कारण हमारी महिलाओं की सुरक्षा का भी बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है। मजदूर वर्ग काफी हद तक हमारे निवास क्षेत्र के आसपास रहेगा। इसलिए महिलाओं से छेडखानी या बलात्कार सहित अपराधों की संभावनाएं हैं।

Loktej PR Ad 01

Tags: Surat