सूरत : रेपियर जैक्वार्ड वीवर्स ने बढ़ाई कीमतें, कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते नए जॉबवर्क में 30% का इज़ाफा

45 दिन में पेमेंट न होने पर लगेगा ब्याज , पेमेंट में देरी करने वाले ट्रेडर्स होंगे 'ब्लैकलिस्ट'

सूरत : रेपियर जैक्वार्ड वीवर्स ने बढ़ाई कीमतें, कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते नए जॉबवर्क में 30% का इज़ाफा

सूरत। वैश्विक तनाव और जंग जैसे हालात के कारण रॉ मटेरियल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का असर अब सूरत के टेक्सटाइल कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है।

रेपियर जेकोर्ड विवर्स एसोसिएशन ऑफ सूरत के अध्यक्ष सी.के. मणिया ने बताया कि कच्चे माल और यार्न, जरी की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण उत्पादन लागत में 35 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि सोमवार से नए डील्स में 30 प्रतिशत अतिरिक्त कीमत जोड़कर ही कारोबार किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारिक साथियों से अपील की कि वे भी इस बढ़ी हुई लागत को ध्यान में रखते हुए अपने व्यापार में आवश्यक मूल्य वृद्धि करें।

सभी विवरो के पास जितना ओर्डर है उतना ही यार्न खरीदे, उससे ज़्यादा नहीं खरीदें,  और अगर बाकी समय में काम न हो, तो मशीनें बंद रखें और प्रोडक्शन रोक दें। इसके साथ ही एसोसिएशन ने भुगतान व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। 

अग्रणी विवर्स नेता महेन्द्रभाई के अनुसार, 45 दिनों से अधिक के सभी पुराने बकाया भुगतान तुरंत क्लियर किए जाएं। नए माल की बिक्री के बाद 45 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य होगा। यदि भुगतान निर्धारित अवधि से अधिक समय तक लंबित रहता है तो उस पर 1.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।

एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिकतम 90 दिनों के भीतर सभी भुगतान पूरे होने चाहिए। जो ट्रेडर्स 90 दिनों तक भुगतान नहीं करेंगे, उनके नाम एसोसिएशन सार्वजनिक करेगी और दस्तावेज़ों की जांच के बाद ऐसे व्यापारियों को तत्काल ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

एसोसिएशन के इस निर्णय से सूरत के टेक्सटाइल व्यापार में भुगतान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: Surat