सूरत वासियों के हित में टैक्स बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस : असलम साइकलवाला

सूरत वासियों के हित में टैक्स बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस : असलम साइकलवाला

विधानसभा की 12 सीटें बीजेपी को देने के बावजुद शहरवासियों पर 307 करोड़ का टैक्स लोगों के लिए आघातजनक : कांग्रेस

सूरत नगर निगम की ओर से पेश 2023-24 के ड्राफ्ट बजट में शहरीजनों पर 307 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है, जिसका हर तरफ विरोध हो रहा है। सूरत शहर के नागरिकों ने विधान सभा की सभी 12 सीटें भाजपा को दीं, तो अब कर वृध्दि असह्य लग रही है। कांग्रेस ने टैक्स बढ़ोतरी के विरोध का बिगुल फूंक दिया है।

2018-19 में भी भाजपा शासकों ने 537 करोड़ कर का बोझ तय किया गया था

कांग्रेस नेता व पूर्व नगरसेवक असलम साइकलवाला ने कहा कि सूरत शहर के लोगों को हक के तहत मिलने वाला ग्रोथ वाला अनुदान राज्य सरकार से प्राप्त कराने में प्रशासन और भाजपा के 12 विधानसभा के विधायक निष्फल साबित हुए है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सूरत शहर की सीटें भाजपा के पाले में देनेवासी सूरत शहर की प्रजा पर अब सूरत नगर निगम द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में रु. 307/- करोड़ की कर वृद्धि का बोज डाला गया है। 

 कांग्रेस के विरोध के कारण 430 करोड़ कम किए थे

वर्ष 2018-19 में सूरत नगर निगम के आम बजट में भाजपा शासकों ने रु. 537/- करोड़ कर बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। जब स्थायी समिति के समक्ष यह भारी कर वृद्धि का प्रस्ताव आया तो विपक्षी कांग्रेस के सभी नगरसेवकों ने स्थायी समिति बैठक हॉल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार 3 घंटे तक चले उग्र धरने में उस समय कांग्रेस नगरसेवकों ने शहर की जनता की भलाई के लिए भाजपा स्थायी समिति के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और कांग्रेस के इस उग्र विरोध की मीडिया कवरेज के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री विजयभाई रूपानी को सूरत महानगरपालिका के शासकों को तुरंत गांधीनगर आने के लिए मजबूर किया गया था। कांग्रेस के तीखे विरोध से बौखलाए भाजपा ने संपत्ति कर में 500 करोड की बढ़ोतरी की थी जिसमें  430  करोड़ का संपत्ती कर स्थगित करके केवल यूजर चार्ज में रु. 107 करोड़ बढ़ाने को मजबूर होना पडा था।

पूर्व पार्षद एवं हाल ही में पूव विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे असलम साइकलवाला ने कहा है कि शहरी लोगों के हित में  मनपा द्वारा बढाए गए 307 करोड़ के टेक्स वृध्दि का पुरजोर विरोध किया जाएगा और पीछे नहीं हटेंगे।

Tags: Surat