लो, अब रंग बदलने वाली कार! BMW की ये कन्स्पेट कार दिलचस्प है

लो, अब रंग बदलने वाली कार! BMW की ये कन्स्पेट कार दिलचस्प है

बीएमडब्ल्यू ने लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 (CSE 2023) में अपनी 32 रंग बदलने वाली इलेक्ट्रिक कार को डिस्प्ले किया

अगर कोई आपसे रंग बदने वाले कांसेप्ट की बात  करे तो शायद अपने में सबसे पहले गिरगिट का ख्याल आये। पर अब गिरगिट के अलावा एक वाहन भी इस काम में सक्षम होने जा रहा है। मार्किट में बढ़ रहे कम्पीटिशन के चलते आज के समय गाड़ियों में एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स आने गए है। इसी के चलते दिग्गज जर्मन वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने दुनिया की पहली रंग बदलने वाली इलेक्ट्रिक कार आई-विजन डीईई को पेश है। इसमें एक दो या चार नहीं बल्कि 32 अलग-अलग रंगों के साथ प्रयोग किया जा सकता है।

क्या है ये रंग बदलने वाला माजरा

आपको बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 (CSE 2023) में अपनी 32 रंग बदलने वाली इलेक्ट्रिक कार को डिस्प्ले किया। बीएमडब्ल्यू ने आई-विजन डीईई कांसेप्ट वाली कार लांच की है जिसे कंपनी ने लेस इज मोर Less is More टैगलाइन के साथ दिखाया। इस कार में रंग बदलने के लिए 240 ई-इंक पैनल का प्रयोग किया गया है। जो बीएमडब्ल्यू की इस इलेक्ट्रिक कार को 32 रंग बदलने की सुविधा देते हैं।

इन सुविधाओं से है लैस

मिल रही जानकारी के अनुसार रंग बदलने वाली इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार में फुल टच स्क्रीन डैशबोर्ड के साथ, हाईटेक फीचर वाला बड़ा सा लग्जरी केबिन हो सकता है। इसके अलावा इसमें बड़े साइज का हेड अप डिस्प्ले, 16 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AI, वॉयस कमांड, जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

बीएमडब्ल्यू आई-विजन डीईई पावर रेंज

जानकारी के मुताबिक, इस कार की चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जर का प्रयोग कर सकती है। जिससे कार को कम समय में ज्यादा चार्ज किया जा सकेगा। बीएमडब्ल्यू आई-विजन डीईई 32 कलर बदलने के साथ-साथ फुल चार्ज 500 से 700 km तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है। 

क्या होगी इसकी कीमत

आधिकारिक रूप से बात करें तो अभी इस कार की कीमत और लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू अपनी इस टेक्नोलॉजी वाली कार को 2025 तक मार्केट में उतार सकती है।