वडोदरा : चाइनीज और धारदार डोरी वाली पतंग एवं तुक्कल उड़ाने पर रोक

वडोदरा : चाइनीज और धारदार डोरी वाली पतंग एवं तुक्कल उड़ाने पर रोक

आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए तुक्कल उड़ाने पर भी प्रतिबंध

उत्तरायण पर्व के मौके पर वडोदरा पुलिस आयुक्त ने उत्तरायण पर्व के मद्देनजर कुछ खतरनाक कार्यों पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी की है और पुलिस से इसे सख्ती से लागू करने का आग्रह किया है। पतंग की डोर से गला कटने से रविवार को 30 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी की मौत हो गई। साथ ही फुटपाथ तथा खतरनाक रुप से छत पर पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना, पतंग पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए हाथ में डंडा ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

 चाइनीज डोर से वाहन चालकों की जान को खतरा रहता है

उत्तरायण के लिए सार्वजनिक सड़कों पर मवेशियों को घास चारा खिलाने पर दुर्घटनाएं होती हैं। पतंग की डोरी पर प्लास्टिक, सिन्थेटिक, मटीरियल्स, लोहे एवं कांच पावडर लगाने के कारण तथा चाइनीज डोर से वाहन चालकों की जान को खतरा रहता है। ऐसे सभी कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चूंकि तुक्कल के कारण आग लगने की घटनाएं भी होती हैं, इसलिए इस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह अधिसूचना 21 दिसंबर 2022 से 16-01-2023 तक प्रभावी है। इस अधिसूचना का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जाएगा। .

Tags: Vadodara