सूरत : केबल पुल पर मासूम बच्चे को छोड़कर भागे मां-बाप दबोचे गए, कहा - आर्थिक तंगी के चलते बच्चे को छोड़ा था!

सूरत : केबल पुल पर मासूम बच्चे को छोड़कर भागे मां-बाप दबोचे गए, कहा - आर्थिक तंगी के चलते बच्चे को छोड़ा था!

सूरत के अडाजन इलाके में 19 दिसंबर को रात के समय मासूम बच्चे को केबल पुल पर छोड़कर माता-पिता भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को पुल पर छोड़े जाने की बात सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। एक 25 दिन के बच्चे को पुल पर निष्ठुरता से कडी ठंड में लावारीस छोड़ दिये जाने की घटना चर्चा का विषय बन गई थी। अडाजन पुलिस ने लगातार जांच का दौर जारी रखा। उसके बाद बच्चे के माता-पिता को पालनपुर जकातनाका से गिरफ्तार किया गया है। बच्चा अभी भी सिविल अस्पताल के शी टीम और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की, जिसमें पता चला कि बच्चे को छोड़ने वाले पति-पत्नी ट्रेन से वलसाड गए थे। वलसाड के बाद वे मुंबई चले गए। मुंबई जाने के बाद कुछ दिन वहां रहने के बाद वे वापस सूरत आ गए। सूरत पहुंचते ही वह फिर पालनपुर जकातनाका के पास आए जहां काम करने के लिए सभी मजदूर इकट्ठा होते हैं और पुलिस ने गुप्त सूचना पर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

आर्थिक तंगी के कारण बच्चे को छोड़ा था

अडाजन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये माता-पिता मूल रूप से महेसाणा के रहने वाले हैं। अडाजन थाने लाए जाने के बाद उनसे बातचीत में मजदूर दंपती ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। चूंकि बच्चे की मां काम नहीं कर रही थी, केवल पति ही काम कर रहा था और मजदूरी करके रोजाना रुपए ला रहा था। ऐसे में बच्चे को सहारा देना उनके लिए काफी मुश्किल था। इसलिए उन्होंने खुद को बेबस महसूस किया और अपने ही बच्चे को लावारीस छोड़ने का फैसला किया। 

बच्चा अभी भी सिविल अस्पातल में 

जैसे ही घटना हुई, अडाजन पुलिस ने अलग-अलग जगहों के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दंपति के सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय भी शामिल था। तभी सीसीटीवी में उनके चेहरे साफ नजर आ रहे थे। तब तय हुआ कि यही मजदूर है और उसने ही इस बच्चे को पुल पर छोडा था। वलसाड के बाद जब वह मुंबई जा रहे थे तो उसे ढूंढ पाना पुलिस के लिए मुश्किल था, लेकिन आखिरकार जब वह वापस सूरत आया तो पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। सिविल अस्पताल में अभी भी शी टीम और नर्सिंग स्टाफ द्वारा बच्चे की देखभाल की जा रही है।

Tags: Surat