
सूरत : असामाजिक तत्वों का आतंक, खुलेआम हथियार लेकर बाइक पर मारपीट करने निकले बदमाश
पिपलोद इलाके में असामाजिक तत्वों ने कॉलेज गेट पर सरेआम बवाल काटा
सूरत में कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बाइक पर सवार करीब 20 लोग हथियार और लकड़ी-डंडे लिए नजर आए।बताया गया कि युवक जान बचाने के लिए परिसर में भाग गया।
क्या था पूरा मामला और वे युवक को मारने क्यों आए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पता चला है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन जिस तरह से यह घटना सामने आई है, उससे लगता है कि ऐसे असामाजिक तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसके अलावा कॉलेज के पास हुई इस घटना से भी कोहराम मच गया है।
#Surat માં ફરી સામે આવ્યો અસામાજિક તત્વોનો આતંક
— Mantavya News (@mantavyanews) December 24, 2022
પીપલોદ કોલેજ બહાર અસામાજિક શખ્સોનો આતંક
હાથમાં ઘાતક હથિયાર સાથે દેખાયા અસામાજિક તત્વો
20 જેટલા શખ્સો બાઈક પર જોવા મળ્યા #Mantavyanews pic.twitter.com/G8OnWp5did
जान बचाकर भागते नजर आया युवक
पिपलोद इलाके के सास्मा कॉलेज के गेट के पास मारपीट हुई थी। हथियार लेकर वाहन पर आए असामाजिक तत्वों ने बेखौफ होकर मारपीट शुरू कर दी। कल भी कॉलेज के गेट के पास मारपीट हुई थी। कल से शुरू हुई मारपीट आज भी कॉलेज गेट पर देखने को मिली। मानो वे हत्या के इरादे से एक-दूसरे पर टुट पडे हो, फ्री-हैंड मारपीट शुरू हो गई। कल लड़ते-लड़ते अलग हो गए थे और आज फिर उसी समय अधिक प्रचंडता से लडते दिखे ।
प्रेम प्रसंग में लड़ाई होने की बात
आसपास के लोगों से पता चला है कि इसकी शुरुआत छात्रा से प्रेम प्रसंग या छेड़छाड़ से हुई है। दोनों गुट आपस में लड़ते-झगड़ते रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते रहे हैं, लेकिन कल और आज सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से भिड़ गए, मानो वे एक-दूसरे के जान के प्यासे हों।
पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की
पूरी मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि अभी तक इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।