
गुजरात : कच्छ जिले में पत्थर खदान के धंसने से हुआ बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत
मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका
गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक खदान में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मलबे में फंस गए है। मामले में में मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा कच्छ जिले के खावड़ा गांव के पास हुआ है।
#Breaking_news #Kutch #Gujarat
— Gujarat Samachar (@gujratsamachar) December 24, 2022
ગુજરાતના કચ્છમાં પથ્થરની ખાણમાં મોટી દુર્ઘટના, દિવાલ ધસી પડતા કાટમાળ નીચે દટાયા અનેક મજૂરો, એક મજૂરનો મૃતદેહ મળ્યો, બચાવકાર્ય ચાલુ
જુઓ CCTV ફૂટેજ pic.twitter.com/T46UTNu86C
हो रही है पूरे घटनाक्रम की जांच
आपको बता दें कि मामले में सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ये हादसा पत्थर खदान धंसने से हुआ जिसमें ट्रक सहित मजदूर मलबे में दब गए हैं। अभी तक सिर्फ एक मजदूर का शव मिला है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के बीच मलबा हटाने का काम चल रहा है।
Related Posts
