5.jpg)
वडोदरा : सिकलसेल बीमारी से ग्रस्त विवाहिता को ससुराल वाले घर से निकाल रहे थे; अभयम हेल्पलाइन की रेस्क्यू टीम ने समाधान कराया
By Loktej
On
बड़ोदरा निवासी एक विवाहिता सिकलसेल बीमारी से ग्रस्त की। इस बीमारी के कारण हालात ऐसे बन पड़े कि उसका शादीशुदा जीवन संकट में आ गया। लेकिन समय रहते अभयम महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के दख़ल के कारण संकट टल गया।
जानकारी के अनुसार महिला की बीमारी में खर्च बहुत हो रहा था। इसके अलावा परिवार को संतानसुख देने में असमर्थता के कारण विवाहिता के ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकल जाने को कह रहे थे। काफी मान मनव्वल के बाद भी स्थिति सुधरते ना देख विवाहिता ने अभयम महिला हेल्पलाइन की मदद के लिए कॉल किया। तत्काल रेस्क्यू टीम महिला के घर पहुंची और वहां उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया।
उन्होंने तकनीकी जानकारी दी और कहा की सिकलसेल बीमारी का इलाज सिविल अस्पताल में उपलब्ध है। इतना ही नहीं महिला गर्भधारण करने में भी सक्षम है। ऐसे में सभी को मिलजुल कर महिला की मदद करनी चाहिए और लगातार इलाज के बाद महिला स्वस्थ हो जाएगी। उसे गर्भाधान में भी कोई अड़चन नहीं आएगी। रेस्क्यू टीम के दखल के बाद ससुराल पक्ष महिला को साथ रखने राजी हो गया।
Tags: Vadodara