लो, अब गुजरात में भी हो गई कोरोनावायरस के तेजी से फैलने वाले वैरीअंट XE की एंट्री

लो, अब गुजरात में भी हो गई कोरोनावायरस के तेजी से फैलने वाले वैरीअंट XE की एंट्री

मुंबई से वडोदरा आए 67 वर्षीय बुजुर्ग का रिपोर्ट आया पॉज़िटिव

गुजरात में कोरोना के सबसे तेजी से फैलने वाले वैरीअंट XE का आगमन हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से फ्लाइट द्वारा वडोदरा आए एक 67 वर्षीय व्यक्ति का सेंपल टेस्ट किया गया था। जिसे ICMR की गाइडलाइन के अनुसार जीनोम सिक्वंसिंग के लिए गांधीनगर भेजा गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। मरीज के सेंपल में वैरीअंट XE के जीनोम सिक्वंस दिखाई दिये थे। अधिक जांच करने पर यह सामने आया कि मरीज कोमोर्बिड भी है। 
67 वर्षीय बुजुर्ग का रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य तीन लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया गया था, जो कि नेगेटिव आए थे। फिलहाल मरीज मुंबई में हा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टेलीफोन द्वारा उनकी स्वास्थ्य संबंधित स्थिति के बारे में लगातार जानकारी ली जा रही है। 
कोरोना के इस नए वैरीअंट XE के बारे में आप सभी को कुछ जानकारी लेना काफी आवश्यक है। 
-> यह वैरीअंट अब तक का सबसे तेजी से संक्रमित होने वाला वैरीअंट हो सकता है। जो कि अन्य वैरीअंट के मुक़ाबले 10 गुना अधिक तेजी से फैलता है। 
-> 19 जनवरी को पहला केस सामने आने के बाद अब तक लगभग 637 केस सामने आ चुके है। 
-> हालांकि अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं आया है कि वैरीअंट XE गंभीर है।