
वड़ोदरा : नाबालिग लड़की से समलैंगिक रिश्ते बनाने के बाद महिला ने किया अपहरण
By Loktej
On
बडौदा में २५ वर्षीय महिला और १७ वर्षीय नाबालिक लडकी के बीच समलैगिंग संबथ था ,दोनो घर से अहमदाबाद भागकर इंट के भट्टे पर काम करते थे यहा पर नाबिलक लडकी के साथ अन्य शख्त ने दुष्कर्म किया, पुलिस ने महिला और शख्स की पोस्को एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तारी की, नाबालिक को बालाश्रम में रवाना किया।
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शख्स भी पकड़ाया
राज्य में अपराधिक मामलों में तेजी देखी जा रही है। दुष्कर्म और उत्पीडन सहित अपहरण जैसे अपराधों के बारे में रोजाना सुनने को मिल जाता है। एक बार फिर वडोदरा में ऐसे ही एक मामले के बारे में पता चला है। दरअसल बुधवार को वड़ोदरा पुलिस ने 25 वर्षीय एक महिला को 17 वर्षीय एक लड़की का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में चुपचाप शादी की और भागकर अहमदाबाद में बसे गए। इस महिला के अलावा वड़ोदरा के पानीगेट पुलिस ने ईंटों के कारखाने में काम करने वाले एक और व्यक्ति को इस नाबालिक के साथ बलात्कार करने के लिए भी हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि ये दोनों महिला उसीईंट की भट्टी पर काम करते थे।
महिला और नाबालिक लडकी के बीच थे समलैंगिक संबंध
पुलिस के अनुसार, वड़ोदरा से भागकर अहमदाबाद आने और शादी करने से पहले ये आरोपी महिला और लड़की कुछ महीनों के लिए एक समलैंगिग संबंध में थे। वे पिछले साल अक्टूबर में अपने घरों से भाग गए और नाबालिग के माता-पिता ने 25 वर्षीय महिला के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाया। इस मामले में ई डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त एसजी पाटिल ने कहा, “दोनों महिलाओं ने अहमदाबाद में एक सीमेंट ईंट निर्माण कारखाने में काम करना शुरू किया।
नाबालिक लडकी पर अन्य शख्स ने भी किया था दुष्कर्म
इस बीच, कारखाने में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने भी नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को कोविड परीक्षण के बाद उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस रिमांड में दिया है।”
महिला और पुरूष की पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी
आपको बता दें कि नाबालिग बच्ची को शहर के एक महिला सुधार गृह में भेजा गया है, जबकि दोनों आरोपियों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पोक्सो अधिनियम और आईपीसी के संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। 25 वर्षीय महिला को अपहरण के लिए 363, 366 (ए) के तहत नाबालिग का अपहरण करने के लिए और आरोपी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है।
Tags: