राजकोट : अब सौराष्ट्र में उगेंगे कश्मीरी सेब, जानिए क्या अद्भुत प्रयोग होने जा रहा है

राजकोट : अब सौराष्ट्र में उगेंगे कश्मीरी सेब, जानिए क्या अद्भुत प्रयोग होने जा रहा है

कश्मीर के सेब दुनिया भर में लोकप्रिय है। गुजरात में सेब कि खपत अच्छी होती है ऐसे में सौराष्ट्र में सेब लगाने का काम किसी सपने के सच होने जैसा है. लेकिन अमरेली जिले के लाठी तालुका के दुधला गांव में एक बार में 3000 कश्मीरी सेब के पेड़ लगाकर इस क्षेत्र में सेब की खेती को सफल बनाने के लिए एक प्रयोग किया गया है।
सेब आमतौर पर ठंडे क्षेत्र में उगाए जाते हैं। कश्मीर से सेब देश के सभी हिस्सों में भेजे जाते है, लेकिन हाल ही में, राजकोट के जाने-माने हीरा व्यवसायी सावजीभाई ढोलकिया ने 12 अप्रैल को अपने 60 वें जन्मदिन पर सूरत की ग्रीन आर्मी की मदद से लाठी तालुका के दुधला गाँव में 32 एकड़ में एक खूबसूरत झील का निर्माण किया और अब इस इलाके में 6,000 सेब के पेड़ लगाए। पेड़ों को ठंडक मिले इसके लिए झील के आसपास पौधरोपण क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।
ऐसे में इस प्रयोग के साथ ही कश्मीर वाले सेब की विविधता को गुजरात में उगाने का प्रयोग किया गया है। इसे विकसित करने के प्रयास किए गए हैं और अगर यह सफल रहा तो क्षेत्र का किसान भी सेब उत्पादक बन जाएगा।