
राजकोट : परप्रांतिय युवकों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती पीड़िता ने पुलिस में लिखवाई शिकायत
By Loktej
On
राज्य में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं के साथ होने वाली इन घटनाओं के चलते उनकी सुरक्षा का सवाल भी खड़ा हो रहा है। राजकोट में हुई ऐसी ही एक घटना के बाद एक बार फिर से महिला सुरक्षा का मामला सामने आया है। राजकोट में दो परप्रांतियों के खिलाफ एक महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवकों ने पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके चलते उसे गर्भ रह गया। इसके चलते पीड़ित युवती ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है।