
राजकोट : आर्थिक तंगी से परेशान होकर पिता-पुत्र ने की आत्महत्या
By Loktej
On
पिछले कई समय से राज्य में आर्थिक परेशानी के कारण कई लोगों ने आत्महत्या कर लिए होने की घटना सामने आई है। ऐसा ही एक और मामला राजकोट से सामने आया है, जहां एक पिता-पुत्र ने कर्ज बढ़ जाने के कारण और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते आत्महत्या कर ली थी। सर पर कर्ज हो जाने के कारण पिता-पुत्र काफी परेशान हो गए थे और उसके चलते ही उन्होंने यह अंतिम कदम उठाया था, ऐसी प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, राजकोट के रजतपूरा में स्थित खोडियार चेम्बर के दूसरे अमले पर जलाराम मशीनरी स्टोर्स के ऑफिस नंबर 233 के बाहर दो लोगों के शव होने की जानकारी वहाँ आने वाले अन्य एक कर्मचारी ने दी थी। इसके चलते डिवीजन पुलिस के पीआई जोशी और उनका स्टाफ घटना स्थल पर दौड़ा चला आया था।
पुलिस द्वारा दोनों के जेब चेक करने पर उसमें से उन्हें उनका पहचानपत्र मिल आया था। जिसके आधार पर उनकी पहचान प्रतापभाई भीमाणी और उनके पुत्र के तौर पर हुई थी। प्रतापभाई के पुत्र का नाम विजय था। पुलिस ने इस बारे में उनके परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी थी। जांच में सामने आया है की पिता और पुत्र तीन लाख के कर्ज से परेशान हो गए थे, जिसके चलते वह काफी परेशान हो गए थे और परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उल्लेखनीय है की पिछले एक सप्ताह में ही पिता और पुत्र द्वारा एक साथ आत्महत्या किए होने का यह दूसरा मामला है। इसके पहले वडोदरा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें पिता-पुत्र ने चलती हुई ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी थी।
Tags: Rajkot