अहमदाबाद : खिलौने की लालच देकर तीन बालकों के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक हिरासत में

अहमदाबाद : खिलौने की लालच देकर तीन बालकों के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक हिरासत में

पेरोल जंप कर के किया एक और अपहरण, नौकरी हासिल करने के लिए गया था आरोपी

राजकोट शहर के सदर बाजार में रहने वाले परिवार के मासूम बालकों को गेंद दिलाने के बहाने उनके साथ दुष्कर्म करने वाले हवासखोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ने गोंडल मे 1 और अहमदाबाद में 2 बालकों के साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं इसी मामले में युवक गोंडल में सात साल की सजा भुगत रहा था, जिसकी पेरोल जंप कर उसने एक और घटना को अंजाम दिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पिछली 8 तारीख को 13 साल के बालक को गेंद दिलाने के बहाने आरोपी युवक ने बालक को बाइक पर बैठाकर मेडिकल कॉलेज के पीछे एक खाली जगह पर ले गया था। जहां उसने बालक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दुष्कर्म करने के बाद यदि किसी को इस बारे में जानकारी दी तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। हालांकि इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हो जाने के बाद आरोपी किसी और को अपना शिकार ना बनाएँ इसलिए अलग-अलग टीम बनाई थी। 
इस दौरान पीआई वी के गढवी के मार्गदर्शन के तहत पीएसआई पी एम धाखडा और उनकी टीम को मिली जानकारी के अनुसार, इस केस के मुख्य आरोपी जामनगर जिले के भाणवड दिलावरखान पठान को गोंडल रोड के मालधारी फाटक के पास से दबोच लिया था। डिसिपी मनोहरसिंह जाडेजा ने कहा की इस शख्स ने साल 2005 में अहमदाबाद में दो बालकों के खिलाफ दुष्कर्म किया था, जिसमें उसे कुल 6 साल की सजा हुई थी। इसके बाद साल 2018 में गोंडल में भी इस व्यक्ति ने एक बच्चे के साथ फिर से दुष्कर्म किया, जिसमें उसे सात साल की सजा हुई। 
पिछली 28 जून को दिलावरखान की 14 दिन की पेरोल को अनुमति मिली थी, इसके बाद उसे 13 जुलाई को वापिस हाजर होना था। पर पेरोल खतम होने के बाद वापिस हाजिर होने के स्थान पर वह पेरोल जंप कर भाग निकला था। पेरोल जंप कर दिलवारखान गैरेज में नौकरी हासिल करने के लिए गया था, जहां नौकरी ना मिलने पर उसने मालिक को छुरा मार कर राजकोट आया और उसे 8 तारीख को बालक को अपहरण किया था। ऐसे में आरोपी के खिलाफ रिमांड हासिल किए है। सभी की मांग है कि आरोपी को कडक से कडक सजा हो। रविवार को अपहरण करने के बाद जैसे ही दिलावर को पता चला कि पुलिस अपहरणकर्ता को ढूंढ रही है। दिलावर तुरंत ही राजकोट भाग आया था। हालांकि पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत ही दिलावर को पकड़ने के लिए एक टीम भेजकर उसे हिरासत में ले लिया।
Tags: Rajkot Rape