अहमदाबाद : कागज के बंडल पकड़ा कर उठा ले गया था सोने के गहने, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

पिछले दिनों अहमदाबाद में नोटों के बंडल है कह कर सोने के गहने उठा ले जाने वाले चोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में वांटेड चल रहे इस आरोपी को हिरासत में लिया था। आरोपी की पहचान सुनील सोलंकी के तौर पर हुई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सुनील सोलंकी और उसके साथियों द्वारा लोगों को उनके हाथ में नोटों का बंडल है ऐसा विश्वास दिलाकर उनके पास से सोने के गहने ऐंठ लेते थे। एक बार सोने के गहने हाथ में आने के बाद वह त्राहित पक्ष को नोटों के बंडल की जगह कागज के बंडल पकड़ाकर वहाँ से गायब हो जाते थे। ऐसे कई मामलों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी। 
ऐसे ही एक मामले में 11 अप्रैल को पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि सुनील सोलंकी जो की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस में वांटेड घोषित है, वह कुबेरनगर नहेरुनगर इलाके में घूम रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।