राजस्थान के युवक से हुई थी महिला की शादी, घर जमाई बनकर रहने वाले पति ने बनाए अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध
पिछले कई समय से शहर में दहेज और शादी के बाद के नाजायज रिश्तों की वजह से होने वाले कलह काफी बढ़ गए है। एक और ऐसा ही केस अहमदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन से सामने आया है। जहां शादी के बाद की लगातार मारझूड़ और अन्य महिला के साथ पति के नाजायज संबंधों से तंग आकर महिला ने अपने ही पति के सामने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के राणिप इलाके में रहने वाली महिला एक निजी अस्पताल में काम करती है। साल 2013 में महिला की शादी राजस्थान के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला अपने ससुराल आई थी। हालांकि ससुराल में सभी महिला को घर का काम नहीं आने का बहाना देकर काफी प्रताड़ित करते थे। इसके अलावा महिला का पति भी उसे लगातार अहमदाबाद में उसके पिता के पास जाकर रहने को बोल रहा था। अंत में शादी के सात महीने बाद ससुराल वालों के आतंक से परेशान होकर महिला अपने पति के साथ अपने पिता के यहाँ राणिप रहने आ गई।
साल 2014 में महिला के जेठ की शादी फिक्स हुई। जिसके लिए जेठ ने फोन कर महिला से उसके माता-पिता से शादी के खर्च के लिए पैसे मांगे थे। जिस पर महिला ने अपने पिता से 30 हजार रुपए लेकर अपनी सास को दिये थे। हालांकि इसके बाद भी सास-ससुर और जेठ महिला के पति को फोन कर महिला के खिलाफ चढ़ाते रहते थे। तीनों ने युवक के कान भर ससुर की सारी संपत्ति अपने नाम करवा लेने की बात कही। कुछ समय बाद महिला के पति ने उसे पिता से पैसे लेकर रिक्शा लाने की मांग की, पर महिला ने मना कर दिया। जिसके चलते पति ने उसे काफी मार भी मारा था। प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay.com)
अपनी पुत्री का संसार बचाने के लिए पिता ने उसे रिक्शा खरीदने के लिए पैसे दिये। हालांकि इसके बाद भी पति ने उससे बाइक की मांग की और उसकी मांग पूर्ण ना होने पर उसे छोडकर चले जाने की धमकी दी। जिसके चलते पिता ने अपनी पुत्री के जीवन को ध्यान में रखते हुये अपने जमाई को बाइक लेने के लिए 25000 रुपए दिए और बाकी की रकम की महिला ने लोन करवा ली। जिसके हफ्ते भी वही भर रही थी।
हालांकि इतना सबकुछ करने के बाद भी पत्नी को पता चला की उसके पति का किसी अन्य लड़की के साथ नाजायज संबंध है। महिला का पति उसके सामने ही उस युवती के साथ अश्लील हरकते करता था। जिससे की महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थी। इसके अलावा उस युवती के कारण कई बार पति उसे मारता भी था। जिसके चलते अंत में थक-हारकर महिला ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।