अहमदाबाद : बड़ी मुश्किल से 38 वर्षीय युवक की हुई शादी, लेकिन वो तो लुटेरी दुल्हन थी!

अहमदाबाद : बड़ी मुश्किल से 38 वर्षीय युवक की हुई शादी, लेकिन वो तो लुटेरी दुल्हन थी!

मायके की रस्म निभाने गई दुल्हन नहीं आई वापिस, जांच करने पर पता चला पहले से हो चुकी थी दो शादी

पिछले कई समय से देश भर में लुटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आ रहे है। लुटेरी दुल्हन का एक और शिकार अहमदाबाद का 38 साल का युवक बना है। युवक से शादी करने के बाद मायके की एक रस्म के बहाने गई दुल्हन फिर लौट कर ही वापिस नहीं आई, जिसके चलते युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के रहने वाला 38 वर्षीय युवक एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करता है। व्यक्ति की शादी के लिए परिवार अपने समाज में किसी लड़की को ढूंढ रहे थे। पर उन्हें कोई लड़की नहीं मिली, जिसके चलते पिता ने अपने मित्र मुकेशभाई से बात की थी। जिसके बाद मुकेश भाई ने लक्ष्मीबेन सिंधी का नंबर दिया था।
मुकेशभाई से नंबर लेने के बाद आज से लगभग डेढ़ महीने पहले उन्होंने लक्ष्मीबेन का संपर्क किया था। लक्ष्मीबेन ने बताया कि उनकी नजर में संस्कारी लड़की है, पर वह गरीब घर की है। इसके बाद उन्होंने युवक को लड़की के परिवार वालों से मिलने के लिए नरोदा दास्तान सर्कल के पास बुलाया था। जहां लक्ष्मीबेन और विजय नाम की एक व्यक्ति आया था। दोनों युवक को लड़की को दिखाने के लिए दास्तान सर्कल के पास आए एक फ्लैट में लेकर गए, जहां उन्होंने सोनल नाम की एक लड़की से उनका परिचय करवाया। युवक सोनल के साथ शादी करने के लिए राजी हो गया। जिसके बाद 14 मई को गोमतीपुर में एक एडवोकेट की ऑफिस में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने सोनल की भाभी ललिता को ढाई लाख रुपए और लक्ष्मीबेन को 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे।  
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : IANS)

शादी के बाद सोनल आठ दिन तक सोनल अपने ससुराल रही थी। जिसके बाद उसकी भाभी ने मायके की किसी रस्म के को पूर्ण करने के लिए उसे मायके ले जाने को कहा। सोनल की भाभी ने चार दिन बाद सोनल को ले जाने का कह उसे लेकर चली गई। चार दिन बाद जब युवक ने सोनल के यहा फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने सोनल की भाभी को फोन लगाया पर उन्होंने यहाँ वहाँ के वादे किए। जिसके चलते युवक उसकी भाभी के घर गया पर उनका घर बंद था और आसपास से पता चला की ललिताबेन वहाँ नहीं आते थे। इसी दौरान एक व्यक्ति इस युवक के घर आया और उनसे शादी का सर्टिफिकेट मांगा था, जिस पर युवक ने कहा की कोरोना के कारण उसे सर्टिफिकेट नहीं मिला है। जिस पर उसने बताया की सोनल नाम की लड़की से उनके बेटे की भी शादी हुई है। इतना कहने के बाद उस व्यक्ति ने शादी के सर्टिफिकेट भी दिखाये। 
व्यक्ति द्वारा शादी के सर्टिफिकेट दिखाने पर युवक को खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ था, जिसके चलते युवक ने खुद के साथ विश्वासघात हुई होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवक ने जब और भी जांच की तो पता चला की सोनल की और भी दो शादियाँ हो चुकी है। जिसके चलते युवक द्वारा सोनल पांचाल, ललिता पांचाल, महेश पांचाल, लक्ष्मी सिंधी, दशरथलाल आर्य तथा एडविकेट शैलेष सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।