— Cred Bounty (@credbounty) May 15, 2022
आईपीएल 2022 : इस बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का कि वापस ही नहीं आई गेंद
By Loktej
On
राजस्थान और लखनऊ के बीच हुए मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जेसवाल ने ऐसा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम के पार पहुँच गई
आईपीएल 2022 में अब तक फैंस ने कई छक्के देखे हैं। आईपीएल का 15वां सीजन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों वाला सीजन बन गया है। एक सीजन से पहले एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 872 छक्कों का रिकॉर्ड था, लेकिन इस साल यह आंकड़ा पार हो गया है और अभी तो और भी मैच होने बाकी हैं। रविवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जेसवाल का छक्का चर्चा का विषय बन गया है।
राजस्थान और लखनऊ के बीच हुए मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जेसवाल ने ऐसा ही छक्का लगाया और गेंद मैदान पर लौट ही नहीं पाई। दरअसल राजस्थान की बल्लेबाजी के छट्ठे ओवर में जब दुष्मंता चमीरा गेंदबाजी कर रहे थे तब जसवाल ने अपने बल्ले से गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। जेसवाल ने टाइमिंग के साथ 103 मीटर लंबा छक्का लगाया। गेंद के स्टेडियम से बाहर जाने के बाद खेल शुरू करने के लिए अंपायर ने दूसरी गेंद मंगानी पड़ी।
आईपीएल 2022 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन के नाम है। लियाम लिविंगस्टन ने मोहम्मद शमी की गेंद पर आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लियाम लिविंगस्टन ने 117 मीटर का छक्का लगाया। मुंबई के डेवाल्ड ब्रेविस ने भी इस सीजन में 112 मीटर लम्बा छक्का लगा चुके हैं।
आपको बता दें कि जेसवाल ने मैच में 29 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। यशस्वी ने आईपीएल 2022 में अब तक 6 मैचों में 2550 की औसत से 153 रन बनाए हैं। यशवी को पहली बार 2020 में आईपीएल में खेलने का मौका मिला। यशस्वी ने आईपीएल 2021 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन यशस्वी ने 10 मैचों में 2490 की औसत से 249 रन बनाए हैं।