Lucky Fans Got the Chance to Click a selfie with Virat Kohli !! @imVkohli
— Samy :): (@ZLX_comfort) March 13, 2022
Dream Come Moment for every fan ????????#INDvsSL pic.twitter.com/welan3xFzg
जब बीच मैदान मच गया हुड़दंग!
By Loktej
On
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा में सैंध पाई गई है। टेस्ट मैच के दौरान अचानक तीन फैंस मैदान में घर आए और उसमें से एक ने तो विराट कोहली के साथ सेल्फी ले ली। हालांकि इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुये उन्हें मैदान के बाहर निकाला था।
घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के छठे ओवर में हुई जब मोहम्मद शमी की गेंद लगने के कारण कुसाल मेंडिस उपचार करवाने लगे थे और इसी दौरान इसका फायदा उठाकर कुछ फैंस मैदान में घुस आए। इसी बहाने कुछ फैंस विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने का मौका भी ले लिया। सुरक्षाकर्मी भी इसके बाद खिलाड़ियों की और दौड़े और फैंस को बाहर निकालने के प्रयास करने लगे। जिसमें वह सफल भी रहे। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो भी वायरल हो रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में उन फैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जोकि मैदान में घुसे थे। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों युवकों को उसी समय स्टेडियम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि इन युवकों के खिलाफ कब्बन पार्क थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों में एक कालाबुर्गी से और अन्य बेंगलुरु से हैं। इन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इन युवकों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ IPC की धारा 447 (आपराधिक उल्लंघन), 269 (लापरवाही के कारण जानलेवा संक्रामक बीमारी फैलना) के तहत मामला दर्ज किया है।