भारत- दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन टेस्ट : जीत के बाद बेटी के साथ खुशियाँ बांटते नजर आये कप्तान कोहली, वीडियो हुआ वायरल

भारत- दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन टेस्ट : जीत के बाद बेटी के साथ खुशियाँ बांटते नजर आये कप्तान कोहली, वीडियो हुआ वायरल

इस जीत के साथ टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई, वहीं दक्षिण अफ्रीका की धरती पर एक से अधिक टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने विराट

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गये पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर विराट कोहली की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई।
भारतीय टीम की प्रचंड जीत के बाद विराट कोहली अपनी बेटी के साथ खुशी बांटते नजर आए। कप्तान विराट कोहली की जीत का जश्न मनाने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और वामिका भी स्टेडियम में मौजूद थीं। जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का और वामिका की तरफ देखा और उत्साह से चिल्लाने लगे। विराट कोहली के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मैच के दौरान अनुष्का शर्मा को वामिका के साथ देखा गया। विराट कोहली जब जीत के बाद पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी बेटी और पत्नी को हाथ हिलाया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इस जीत के साथ विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका की धरती पर दो टेस्ट जीतने वाले कुछ कप्तानों में से एक बन गए हैं। इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर एक से अधिक टेस्ट मैच नहीं जीते हैं। कोहली से पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच 1-1 से जीता था। सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने जीता था। जिसे काफी हद तक दक्षिण अफ्रीका का किला माना जाता है।