दिल्ली : 20 वर्षीय युवती के साथ हुई निंदनीय घटना, बीच सड़क पर बाल काटने के बाद मुंह काला कर के घुमाया

महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पीड़िता से की मुलाक़ात, पुलिस को दिया आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की नोटिस

देश की राजधानी दिल्ली में सभी को शरमीना कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 20 वर्षीय युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसके बाद उसे भीड़ में मुंह काला करके घुमाए गए होने की जानकारी मिली है। यही नहीं आरोप है कि लोगों के बीच घुमाने के पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। जिसके बाद उसके बाल काट, गले में चप्पलों कि माला डाल और मुंह काला कर गलियों में छोड़ दिया था। घटना कि जानकारी युवती कि छोटी बहन ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने वहाँ आकर महिला को सहारा दिया। फिलहाल उसकी काउंसेलिंग की जा रही है।
घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर उन्होंने सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया है और अब तक इस मामले में चार महिलाओं को हिरासत में भी लिया चुका है। जबकि अन्य आरोपियों को अभी भी ढूंढा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालिवाल पीड़िता को मिलने पहुंचे थे और साथ ही कडा रुख अपनाते हुए पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। यही नहीं स्वाति मालिवाल द्वारा ट्वीट कर के सभी आरोपियों को पकड़ने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिये है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती के साथ यह सब कुछ पुराने विवाद के चलते हुआ था। पीड़ित महिला के पीछे पिछले कई समय से एक युवक पड़ा था। हालांकि पिछली 12 नवंबर को उसने आत्महत्या कर ली और युवक के परिवार उसके लिए इस युवती को ही जिम्मेदार मानते है। इसके चलते उन्होंने इसके साथ ऐसा बर्ताव किया। फिलहाल पुलिस हर नजरिए से घटना की जांच कर रही है।
Tags: