अब ये 'फ्लाइंग वड़ा पांव' देख लो, रघु तो वायरल हो गया है!

अब ये 'फ्लाइंग वड़ा पांव' देख लो, रघु तो वायरल हो गया है!

उड़ते हुये वडा पाँव को खाने लोगों की लगती है भीड़, 60 सालों से पुरानी है दुकान

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वायरल हो ही जाता है। इस बार सोशल मीडिया पर फेमस होने की बारी आई है मुंबई के एक वडापाँव बेचने वाले की, जिसका वडापाँव बनाने का अंदाज औरों से कुछ अलग ही है। रघु नाम के इस व्यक्ति के वडापाँव बनाने के अनोखे अंदाज के कारण भी सुबह शाम इनकी दुकान के आगे काफी भीड़ लगी रहती है। 
60 साल से पुरानी है दुकान
अभी कुछ दिनों पहले ही मुंबई से ही फ्लाइंग ढोसा लोगों में आकर्षण का केंद्र बने थे। इसके बाद अब रघु के फ्लाइंग वडा पाँव सोशल मीडिया पर सभी की वाहवाही हासिल कर रहे है। मुंबई में पिछले 60 साल से पुरानी रघु की इस दुकान में लोग रघु की इस अनोखी कारीगरी से बनाए वडापाँव की जिल्लत उड़ाने काफी भारी मात्रा में आते है। 
बता दे की मुंबई में वडापाँव सभी का प्रिय है। उसमें भी यदि कोई इस अनोखी तरह से बनाए तो क्या कहने। नीचे दिये गए वीडियो में आप देख सकते हो की किस तरह रघु पहले तो थाली में रखे हुये वडा को बाउंस करके पकड़ते है और फिर उसे तपेली पर फ्राय करते है। यहाँ देखिये रघु की अजीब कारीगरी का वीडियो
Tags: 0