प्रसिद्ध संगीतकार श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, हरिद्वार कुंभमेले से लौटने पर हुए थे संक्रमित

प्रसिद्ध संगीतकार श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, हरिद्वार कुंभमेले से लौटने पर हुए थे संक्रमित

90 के दशक में नदीम-श्रवण की संगीतकार जोड़ी काफी लोकप्रिय थी

बॉलीवुड को कोरोना से एक और झटका लगा है। नदीम-श्रवण संगीतकार जोड़ी के श्रवण राठौड़ का कोरोना संक्रमण के कारण गुरुवार रात निधन हो गया। वे मुंबई की रहेजा हॉस्पीटल में भर्ती थे। 67 वर्षीय संगीतकार श्रवण राठौड़ को वेन्टीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया गया है कि उन्हें दिल की बीमारी भी थी। डायाबिटिस के कारण भी उनको कोरोना से रिकवरी में दिक्कत आ रही थी। बता दें कि उनके बेटे संजीव भी अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वे भी कोरोना पोजीटीव मरीज के संपर्क में आये थे।
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में श्रवण राठौड़ के पुत्र संजीव के हवाले से बताया गया है कि श्रवण राठौड़ पिछले दिनों हरिद्वार के कुंभ मेले में दर्शन के लिये गये थे। उनकी पत्नी विमलादेवी राठौड़ भी उनके साथ कुंभ मेले में गई थीं। वहीं से लौटने के बाद श्रवण राठौड़ कोरोना संक्रमित पाये गये।
ज्ञातव्य है कि 90 के दशक में नदीम-श्रवण की जोड़ी बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय थी। उनकी कुछ हिट फिल्मों में आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, साजन, परदेश, सड़क आदि शामिल हैं। दोनों से सर्व प्रथम 1979 में भोजपुरी फिल्म दंगल में अपना संगीत दिया था। ‌हालांकि उन्हें पहचान आशिकी के संगीत के बाद मिली।
Tags: Bollywood

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव