सूरत : गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने प्रचंड जीत के बाद लारी पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली

सूरत : गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने प्रचंड जीत के बाद लारी पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली

राज्य गृह मंत्री कि जिम्मेदारी होने के बावजुद जब भी मौका मिलता है अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं तथा मतदारों के साथ संपर्क बनाए रखते है

गुजरात विधानसभा चुनाव में 8 दिसंबर का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक रहा और कार्यकर्ता अलग-अलग तरह से प्रत्याशियों के साथ जश्न मना रहे हैं। वहीं विजयी प्रत्याशी भी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाने में शामिल हुए। विधायक व राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने विजय जुलूस के बाद आम लारी पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीने पहुंचे।

भव्य जित के बाद कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया


चाय सूरतियों का पसंदीदा पेय है और इसी लिए शहर में हजारों चाय की लारीयां हैं जो दिन-रात गुलजार रहते हैं। उस समय मतगणना को लेकर समर्थक सुबह से ही लारी पर चाय का लुत्फ उठाते नजर आए। अहम बात यह है कि कार्यकर्ताओं को मौज-मस्ती करते देख राज्य के गृह मंत्री खुद भी आम लारी पर समर्थकों के साथ चाय की चुस्की लेने पहुंचे। मजुरा विधानसभा से 1.16 लाख की बढ़त के साथ शानदार जीत हासिल करने वाले विधायक हर्ष संघवी ने अपनी जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित की और एक छोटे कप में उनके साथ चाय पी।


मतदान के दिन प्रदेश अध्यक्ष के साथ चाय पर चर्चा की थी


गृह मंत्री हर्ष संघवी मतदान के दिन 1 दिसंबर को अपने मतक्षेत्र में मतदान करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीते दिखे थे। गृह मंत्री ने मतदान के दिन गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नवसारी के सांसद सी.आर. पाटिल के साथ चाय पर चुस्की लेते हुए चर्चा करते नजर आए थे। चाय पीते पीते प्रदेश अध्यक्ष के साथ मतदान के प्रतिशत की जानकारी कार्यकर्ताओं से प्राप्त करते हुए दिखे थे। 

नामांकन करते वक्त भी लारी से वडापांव खाते दिखे थे


मजुरा विधानसभा क्षेत्र से गृह मंत्री हर्ष संघवी को भाजपा ने रिपिट किया था। हर्ष संघवी नामांकन करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर से पैदल ही निकलते हुए मंदिर पहुंचे थे। अंबे माताजी के दर्शन करने के बाद हर्ष संघवी कार्यकर्ताओं के साथ विजय मुर्हत में नामांकन करने पैदल जा रहे थे तभी लारी पर वडा पांव खाते हुए भी नजर आए थे। इस प्रकार से युवा विधायक के तौर पर जाने जाते हर्ष संघवी को पार्टी ने गुजरात का गृह मंत्री बनाने के बाद पुरे राज्य की जिम्मेदारी को बखुबी निभा रहे है। उसी प्रकार के अपने निर्वाचन क्षेत्र में जब भी मौका मिलता है तभी कार्यकर्ताओं और मतदारों के साथ संपर्क करने का कोई भी मौका नही छोडते इसी लिए अपने कार्यकर्ताओं और मतदारों जाने जाते है।  
Tags: