सूरत : खेल-खेल में बच्चे ने निगला सिक्का, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने कही ये बात

सूरत : खेल-खेल में बच्चे ने निगला सिक्का, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने कही ये बात

पांडेसरा के हरिओम नगर में गुरुवार की सुबह खेलते समय चार साल के बच्चे ने पांच रुपये का सिक्का निगल लिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच करके सिक्के के आंत से  निकल जाएगा ऐसा कहते हुए घर भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक चार साल का प्रेम मुकेश पटेल सीनियर केजी में पढ़ता है।  गुरुवार की सुबह जब प्रेम अपने बड़े भाई-बहनों के साथ घर पर खेल रहा था। उस दौरान उसकी मां पांच का सिक्का बगल में रखकर खाना बनाने में लग गई।  प्रेम अपनी माँ से मोबाइल मांगने गया और उसी दौरान उसने सिक्का अपने मुंह में दबा दिया। प्रेम की बड़ी बहन ने मुंह में सिक्का न देखकर अपनी मां को इस बारे में बताया।


सिक्का प्रेम के मुंह में नहीं दिखाई देने पर मां प्रेम को लेकर सिविल पहुंची। इधर, एक्स-रे जांच के दौरान पता चला कि प्रेम द्वारा मुंह में रखा पांच रुपये का सिक्का उसके पेट में जा गिरा था। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि प्रेम को सर्जरी विभाग रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों की राय थी कि अगर सिक्का पेट में उतरा है तो वह आंतों से होकर बाहर निकल जायेगा। सामान्य जाँच के बाद डॉक्टरों ने प्रेम को छुट्टी दे दी। डॉक्टरों ने आगे कहा कि अगर सिक्का गले में फंस जाता तो हालत गंभीर होती।

Tags: Surat