सूरत : मुख्यमंत्री ने तिरंगे यात्रा को हरी झंडी दिखाई, सीआर पाटिल, हर्ष संघवी और मेयर हेमाली बोघावाला भी शामिल

सूरत : मुख्यमंत्री ने तिरंगे यात्रा को हरी झंडी दिखाई, सीआर पाटिल, हर्ष संघवी और मेयर हेमाली बोघावाला भी शामिल

सीएम भूपेंद्र पटेल ने देशभक्ति का माहौल बनाते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

लालभाई कांट्रेक्टर राहुलराज मॉल से  कारगिलचौक तक निकली तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगे यात्रा डुमस रोड लालभाई कोन्ट्राक्टर स्टेडियम से राहुलराज मॉल से कारगिलचौक तक पदयात्रा के रूप में होगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्टेडियम पर पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा शुरू हुई। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल था क्योंकि सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। 
सूरती खाने के शौकीन हैं इतने ही देशभक्त भी हैं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने हर घर त्रिरंगा गीत का शुभारंभ किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि घर-घर जाकर तिरंगा फहराना चाहिए। सूरती जितने खाने के शौकीन है इतने ही देशभक्त भी हैं कि। सूरत महानगरपालिका ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा को लेकर जो योजना तैयार कर की है। हमें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। यह संदेश गुजरात से पूरे देश में पहुंचना चाहिए।सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ति से भरा माहौल था।
देश भर में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का पीएम का प्रयास: पाटिल
सी. आर. पाटिल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में घर-घर तिरंगा पहुंचाने की कोशिश की है। झंडे खुद के खर्चे पर खरीदे जाने चाहिए। सभी ने अपने सोशल मीडिया में राष्ट्रध्वज की डीपी डाल दिया तो लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। सभी लोग अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे। झंडा फहराने के नियमों में बदलाव किया गया है।
इस प्रकार पदयात्रा के अंत तक तिरंगा यात्रा के मार्ग में डायवर्जन की व्यवस्था की गई है, ताकि जनता को यातायात में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला उसके बाद लोगों को अब ट्रैफिक की समस्या नहीं होगी।
Tags: