सूरत : लड़की से छेड़खानी करने वाले रोमियो को लोगों ने धो डाला

सूरत : लड़की से छेड़खानी करने वाले रोमियो को लोगों ने धो डाला

लोगों ने युवक को सार्वजनिक रुप से मारा पीटा और पुलिस के हवाले किया

ग्रीष्मा हत्याकांड के बाद जागरूक हुए लोग, रोमियो को लड़की को छेडना भारी पडा
ऐसे समय में जब महिलाओं पर अत्याचार और छेड़छाड़ के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, एक बार फिर एक रोमियो ने सूरत के लिंबायत इलाके में एक युवती से छेड़छाड़ की और उसे एक प्रेम पत्र दिया जिससे लड़की नाराज हो गई और बहस करने लगी। आसपास की महिलाएं जमा हो गईं पुलिस मौके पर पहुंची और रोमियो को गिरफ्तार कर लिया। रोमियो को लड़की की छेडखानी करना महंगा साबित हुआ। 
रोमियो शहर के लिंबायत क्षेत्र में नीलगिरि सर्कल के पास एक लड़की को प्रेम पत्र देने गया था। जिसके कारण लडकी को काफी क्रोध आया , हालाँकि, रोमियो उसे प्रेम पत्र लेने के लिए मजबूर करता रहा, जिसके कारण दोनों के बीच कहासूनी हुई।  जिसकी सूचना आसपास के लोगों को होने के बाद लोग रोमियो पर तुट पडे और उसकी धुलाई करने लगे। जिसका  वीडियो स्थानीय लोगों ने उतार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। रोमियो को पुलिस ने हिरासत में लिया और आगे की जांच के लिए जेल भेज दिया गया है। 
हाल ही में शहर की बच्ची ग्रीष्मा वेकरीया की प्रेमी ने लोगों के सामने गले पर चाकु रेंतकर हत्या करने के सनसनी मामले में कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सूनाई है। फिर भी रोमियों सूधरने का नाम नही ले रहे है। 

Tags: