सूरत : शादी का झांसा देकर मॉल में घूमाने ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

सूरत : शादी का झांसा देकर मॉल में घूमाने ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की हुई जानकारी

शहर के कापोद्रा क्षेत्र में प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को मिलने के लिए बुलाकर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है। दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। युवक किशोरी को शादी का लालच देकर मॉल में घूमने ले जा रहा था। बाद में किशोरी गर्भवती हो गई।
खोडियारनगर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक नाबालिग लड़की के साथ किए गए दुष्कर्म के कारण किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद किशोरी के परिवार में हड़कंप मच गया है। राधाकृष्ण सोसाइटी के कापोद्रा के खोडियार नगर रोड स्थित राधाकृष्णा सोसायटी निवासी चेतन दीपक अग्रवाल के खिलाफ किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है। 
चेतन किशोरी को मोबाइल नंबर देकर उसके साथ बातचीत कर शादी का प्रलोभन देकर  मॉल में टहलने ले जाता था। बाद में उसके साथ  दुष्कर्म कर  उसने उसे गर्भवती कर दिया। इस संदर्भ में किशोरी द्वारा चेतन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर आगे की जांच कापोद्रा पुलिस रही है। 
Tags: