
सूरत : शहर की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में आज एक साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
By Loktej
On
पेट्रोल-डिजल, सब्जी , दुध सहित जिवनावश्क चीजवस्तूओं के भाववृद्दि के खिलाफ शहर में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी
गुजरात के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ आज सामुहिक विरोध प्रदर्शन
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार सूबह 11 बजे उधना भेदवाड प्रमुख पार्क के पास उधना विधानसभा कांग्रेस समिति द्वारा पेट्रोल डिजल की भाववृद्दि के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। पेट्रोल-डिजल, सब्जी, दुध, सहित जिवनावश्यक चीजवस्तूओं के दाम हररोज बढ़ रहे है। भाजपा सरकार पेट्रोल डिजल के दाम घटाए तो अन्य चीजवस्तूओं के दाम काबु में आयेगे। कांग्रेस कमिटी द्वारा भाव वृध्दिा का विरोध किया जाता है तो पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत मे लेती है। भाजपा के इशारे पर पुलिस अधिकारी कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन भी नही करने दे रहे है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने तय किया है कि सरकार पेट्रोल डिजल के दाम नही घटाती तब तक हररोज हर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित करना है।
सूरत शहर में आनेवाली सभी 12 विधानसभा मतक्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा रविवार को सूबह 11 बजे एकसाथ में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। उधना विधानसभा में भेदवाड प्रमुख पार्क के पास कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
Tags: