सूरत : अग्रवाल हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप, जन्मदिन सेवा कार्य में बदला

प्रमुख समाजसेवी गोविंद प्रसाद सरावगी की धर्मपत्नी कांता देवी सरावगी के जन्मदिन पर आयोजित कैंप, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

सूरत : अग्रवाल हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप, जन्मदिन सेवा कार्य में बदला

सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अग्रवाल हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप लक्ष्मीपति ग्रुप के संस्थापक एवं शहर के प्रमुख समाजसेवी गोविंद प्रसाद सरावगी की धर्मपत्नी कांता देवी सरावगी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया, जहां केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। कैंप के शुभारंभ अवसर पर उनके पुत्र संजय सरावगी, मनोज सरावगी एवं सुजाता सरावगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अग्रवाल हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण अग्रवाल एवं प्रभारी विनोद चिड़ावा वाला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरावगी परिवार एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणपति और महाराजा अग्रसेन की आरती कर कैंप का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सचिव राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी एवं संरक्षक संजय जगनानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अरविंद गाड़िया, विमल झाझड़िया, प्रभात जालान, सुशील मोदी, गौरीशंकर अग्रवाल, कैलाश कनोड़िया, श्याम सीहोटिया, प्रदीप गाड़िया, बसंत अग्रवाल, संदीप चौधरी, अभय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कैंप के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Tags: Surat